फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gagi tied cracked, many villages submerged

घाघी बंधा फटा, कई गांव जलमग्न

Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gagi tied cracked, many villages submerged
crime - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
दर्जनों गांवों में घुसा पानी, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी, पलायन
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे बाढ़ खंड के दो जेई को पीटा
सड़क पर लेटकर एसडीएम की गाड़ी रोक किया घेराव
तीन साल पहले श्रमदान से ग्रामीणों ने बनाया था बंधा

जिस बात का अंदेशा था, आखिरकार वही हुआ। रानीगंज के पास घाघी नाले पर श्रमदान से बनाया गया बंधा सोमवार को टूट गया। इससे पांच दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए और सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने निरीक्षण से लौट रहे एसडीएम की गाड़ी के आगे लेटकर उन्हें रोक लिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे बाढ़ खंड शारदानगर के जेई रमेश यादव और राकेश कुमार को पीट दिया। ग्रामीण जिलाधिकारी के तीन बार निर्देश देने के बाद भी बंधा मजबूत न किए जाने से नाराज थे।
शारदा के बढ़े जलस्तर के कारण घाघी नाले पर रानीगंज के पास बंधे पर दो दिन से पानी का खासा दबाव था। रविवार रात से बांध में दरार आने लगी थी। ग्रामीण बंधे की निगरानी कर रहे थे। बंधा टूटने लगा तो सैकड़ों ग्रामीणों ने मिट्टी भरी बोरियां लगाकर कटान रोकने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बंधा फट गया और देखते ही देखते पुरैना, रानीगंज, बैलहा आदि गांव डूब गए। घरों में दो फुट तक पानी घुस गया। ग्रामीणों ने डीएम आकाशदीप और एसडीएम रामप्रकाश को इसकी सूचना दी। सूचना पर एसडीएम रामप्रकाश करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। निरीक्षण से वापस लौटने के दौरान तमाम बाढ़ पीड़ित उनकी गाड़ी के आगे लेट गए और गाड़ी से नीचे उतरे एसडीएम को खूब खरीखोटी सुनाई। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के मौके पर न आने तक एसडीएम को वहां से न जाने देने का एलान कर दिया। एसडीएम के बुलाने पर बाढ़ खंड शारदानगर के जेई रमेश यादव और राकेश कुमार दोपहर करीब ढाई बजे मौके पर पहुंचे। कहासुनी होने पर नाराज बाढ़ पीड़ितों ने दोनों को पीट दिया। इससे हड़कंप मच गया। एसडीएम रामप्रकाश भी हैरान रह गए, उन्होंने सीओ मोहम्मद इब्राहीम को जानकारी दी तो सीओ मय फोर्स पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। पिटाई के बाद बाढ़ पीड़ित दोनों को बंधे पर ले गए और हालत दिखाई। जेई रमेश यादव ने पीड़ितों को बताया कि यह बंधा बाढ़ खंड नहीं बल्कि सिंचाई विभाग का है। इस पर एसडीएम भड़क उठे। उन्होंने हर हाल में बंधे को दुरुस्त कराने के लिए कहा। एसडीएम के आदेश पर ग्राम प्रधान लुधौरी रामपाल मौर्य ने बंधा दुरुस्त कराने और पानी का बहाव रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उधर, बाढ़ खंड शारदानगर के जेई रमेश यादव और राकेश कुमार का कहना है कि उनके साथ मारपीट नहीं हुई है। बाढ़ पीड़ितों ने अभद्रता जरूर की है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग को नोटिस दिया गया था लेकिन काम नहीं हुआ। मामले से डीएम को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। फसल आदि बर्बाद होने से ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामप्रकाश, एसडीएम निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed