फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four people on the issue of pornographic photos recorded

अश्लील फोटो बनाने का मामला चार लोगों पर दर्ज

Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Four people on the issue of pornographic photos recorded
कोर्ट - फोटो : demo pics
शहर की एक युवती ने युवक, माता-पिता समेत चार पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एक युवक पर डरा-धमकाकर फेसबुक पर दोस्ती, फिर घर पर सेल्फी लेकर उससे अश्लील फोटो बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत एसपी अखिलेश चौरसिया से की गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी हर्षित शेखर ने फेसबुक पर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद हर्षित ने अपने दोस्त विशाल सिंह चौहान से धमकी दिलवाई, जिसने कोचिंग जाते समय रास्ते में रोककर तेजाब डालने की धमकी दी। इससे डरकर उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद हर्षित ने मोबाइल पर फोन करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवती को घर बुलाकर हर्षित ने सेल्फी ली और उससे कट पेस्ट करके अश्लील फोटो बना दी। अब युवती का शादी तय हो चुकी है, तो आरोपी युवक उसे बरबाद कर देने की धमकी देकर मानसिक शोषण कर रहा हैै। इस दौरान युवती ने 1090 वूमेंस पावर लाइन पर फोन कर इस मामले की सूचना दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी हर्षित शेखर, पिता अरविंद शेखर, मां कविता शेखर और दोस्त विशाल सिंह चौहान  के खिलाफ आईपीसी 354, 507 और 67/72 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed