{"_id":"573730214f1c1b577991a186","slug":"four-people-beaten-robbed-the-cash-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों को पीटा, नकदी-जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लोगों को पीटा, नकदी-जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो-महेवागंज।
Updated Sat, 14 May 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैधरी बाइपास रोड पर हुई वारदात, छह बाइक से आए थे सात बदमाश
सैधरी बाइपास रोड पर बदमाशों ने मोलवी टोला के पास चार लोगों को न सिर्फ पीटा बल्कि लूटपाट भी की।
बदमाशों ने दो बाइक से निकले एक दंपति समेत चार लोगों को असलहों के बल पर बांधक दिया। इसके बाद पिटाई करने के बाद उनसे नकदी, जेवर आदि लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की सुरागरसी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। लुटे-पिटे लोग थाना नीमगांव क्षेत्र के बताए जाते हैं। पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आपस में मारपीट हुई है।
घटना शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे हुई। बताते हैं कि बदमाशों ने सैधरी बाइपास रोड पर मोलवी टोला और सैधरी के बीच छह बाइक मार्ग पर खड़ी कर दीं। इसी बीच दो बाइक से निकले दंपति सहित चार लोगों को रोक लिया और उनकी पिटाई की। पिटाई करने के बाद बदमाशों ने महिला और उसकी पुत्री के सारे जेवर उतरवा लिए। बदमाश नकदी, जेवर और मोबाइल लूटकर भाग निकले। बदमाशों की संख्या छह बताई जाती है। घटना के बाद पीड़ित लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और वहां से चले गए। सूचना पर सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय भी फोर्स के साथ पहुंच गए और घटना के बावत आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की सुरागरसी की, लेकिन बदमाशों का कोई अता पता नहीं चला। लूट का शिकार हुए लोग थाना नीमगांव के रहने वाले बताए जाते हैं। शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना मारपीट की प्रतीत हो रही है। हमलावर पीड़ित एक युवक का मोबाइल छीने जाने की जानकारी मिली है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।