फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four months chuckle Killed innocent

मुंह दबाकर चार महीने के मासूम को मार डाला

Wed, 25 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मौगलगंज (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  मौगलगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 25 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four months chuckle Killed innocent
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नेत्रों से कमजोर पत्नी को शौच कराने ले गया था पति 
चारपाई पर घर में अकेला लेटा हुआ था मासूम 

गांव डंडौरा निवासी मोरध्वज के चार महीने के पुत्र नसीब कुमार की बुधवार तड़के उस समय मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। जब उसका पिता, आंखों से कमजोर पत्नी को शौच कराने खेतों की ओर गया था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने परिवार के ही एक सदस्य पर जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

गांव डंड़ौरा निवासी मोरध्वज ने बताया कि चार माह के पुत्र नसीब कुमार के जन्म लेने के बाद उनकी पत्नी रितू को बुखार रहने लगा। जिसके बाद से पत्नी की आंखों की रोशनी कम हो गई। बुधवार की रात पत्नी नसीब के साथ सोई हुई थी। तड़के चार बजे मासूम को दूध पिलाने के बाद रितू पति के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत पर चली गई। चारपाई पर नसीब अकेला लेटा हुआ था। घर पर मासूम पुत्रियां और डेढ़ वर्ष का पुत्र कुछ दूरी पर सो रहे थे। शौच के बाद वह पत्नी को लेकर घर वापस आया। पत्नी जब चारपाई पर पहुंची तो नसीब कुमार के मुंह और कान से खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।  यह देखकर रितू बिलखने लगी। शोर शराबे पर तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। मोरध्वज का कहना है कि जब वह पत्नी को शौच कराने गया था तो उसका बेटा एकदम ठीक था। उसका आरोप है कि जमीन को लेकर उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। वह छह साल का था तो उस पर चाकुओं से हमला हुआ था। उन्होंने परिवार के ही एक व्यक्ति पर पुत्र की मुंह दबाकर हत्या करने का शक जाहिर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित पिता ने घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की सूचना दी थी। जिस पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed