{"_id":"5745ac4c4f1c1bae70691cc3","slug":"four-months-chuckle-killed-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह दबाकर चार महीने के मासूम को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंह दबाकर चार महीने के मासूम को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो मौगलगंज (लखीमपुर खीरी)।
Updated Wed, 25 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेत्रों से कमजोर पत्नी को शौच कराने ले गया था पति
चारपाई पर घर में अकेला लेटा हुआ था मासूम
गांव डंडौरा निवासी मोरध्वज के चार महीने के पुत्र नसीब कुमार की बुधवार तड़के उस समय मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। जब उसका पिता, आंखों से कमजोर पत्नी को शौच कराने खेतों की ओर गया था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने परिवार के ही एक सदस्य पर जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव डंड़ौरा निवासी मोरध्वज ने बताया कि चार माह के पुत्र नसीब कुमार के जन्म लेने के बाद उनकी पत्नी रितू को बुखार रहने लगा। जिसके बाद से पत्नी की आंखों की रोशनी कम हो गई। बुधवार की रात पत्नी नसीब के साथ सोई हुई थी। तड़के चार बजे मासूम को दूध पिलाने के बाद रितू पति के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत पर चली गई। चारपाई पर नसीब अकेला लेटा हुआ था। घर पर मासूम पुत्रियां और डेढ़ वर्ष का पुत्र कुछ दूरी पर सो रहे थे। शौच के बाद वह पत्नी को लेकर घर वापस आया। पत्नी जब चारपाई पर पहुंची तो नसीब कुमार के मुंह और कान से खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। यह देखकर रितू बिलखने लगी। शोर शराबे पर तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। मोरध्वज का कहना है कि जब वह पत्नी को शौच कराने गया था तो उसका बेटा एकदम ठीक था। उसका आरोप है कि जमीन को लेकर उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। वह छह साल का था तो उस पर चाकुओं से हमला हुआ था। उन्होंने परिवार के ही एक व्यक्ति पर पुत्र की मुंह दबाकर हत्या करने का शक जाहिर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित पिता ने घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की सूचना दी थी। जिस पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।