फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Foundations dug and cut the mango tree

नींव खोदी और काट डाला आम का पेड़

Tue, 10 Feb 2015 07:28 PM IST
मझगईं
मझगईं Updated Tue, 10 Feb 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके बाग में नींव खोदने और 30 वर्ष पुराना आम का पेड़ काट देने का आरोप लगाया है। उसने एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मेराज बानो ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि संबंधित लोग उसके बाग की जमीन के कुछ हिस्से पर मकान बना रहे हैं, इसका विरोध करने पर मारने-पीटने पर आमादा हो जाते हैं। पत्र में कहा गया है कि कुछ दिन पहले मझगईं पुलिस ने शिकायत करने पर फैसला होने तक काम रुकवा दिया था फिर भी उक्त लोगों ने गुपचुप तरीके से नींव खोद दी और बाग के कोने में खड़ा करीब 30 वर्ष पुराना आम का हरा-भरा पेड़ चोरी से काट दिया और लकड़ी भी ले गए। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। महिला ने एसडीएम से न्याय की मांग की है। उधर वन दरोगा शिवबाबू सरोज ने बताया कि सूचना पर काटे गए पेड़ की लकड़ी बरामद कर कब्जे में ले ली गई है और जांच की जा रही है। इधर मझगईं पुलिस ने भी मौका मुआयना कर काम रुकवा दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed