फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Found in suspicious circumstances The young man 's body

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Sun, 26 Apr 2015 11:39 PM IST
ममरी
ममरी Updated Sun, 26 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Found in suspicious circumstances The young man 's body
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश मिली। परिवार वालों ने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव गनेशपुर निवासी इमामन बेगम का कहना है कि 22 वर्षीय पुत्र उस्मान खां ट्रक चालक है। वह शनिवार शाम अपने काम पर घर से निकला था। रविवार सुबह उसका शव खेत में पड़े होने की सूचना मिली। मृतका की मां का कहना है कि बेटे का मोबाइल, हाथ में पहने सोने और चांदी की दो अंगूठी गायब थीं। गले में रस्सी कसने के निशान बने थे। इससे जाहिर है कि उस्मान की हत्या की गई है। उधर इस बावत एसओ अजय कुमार यादव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed