{"_id":"5773fe7b4f1c1b576179b085","slug":"former-mla-s-wife-snatched-tops-showing-aslha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की पत्नी को असलहा दिखाकर टाप्स छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक की पत्नी को असलहा दिखाकर टाप्स छीने
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
शहर में डीसी रोड पर सीएमओ आवास के पास बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व विधायक की पत्नी से पहले ठगी का प्रयास किया, जिसमें सफल न होने पर बदमाशों ने असलहे के बल पर उनसे सोने के टाप्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
मोहल्ला मोतीनगर निवासी पूर्व विधायक स्वर्गीय छोटेलाल की पत्नी राजेश्वरी रविवार को मोहल्ला सिकटिहा निवासी अपनी बेटी के घर जा रहीं थीं। डीसी रोड पर टेंपो से उतरकर पैदल जा रहीं थी, तभी सीएमओ आवास के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें नमस्ते की। इसके बाद प्रधान के पास से चेक दिलाने का हवाला देकर 500 रुपये मांगे, तो राजेश्वरी ने मना कर दिया। इस पर एक बाइक सवार ने तमंचा लगा दिया और दूसरे बदमाश ने उनके कान से सोने के टाप्स नोंच लिए और फरार हो गए। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को मामले की तहरीर मिली है, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश राजापुर चौकी इंचार्ज को दिए हैं।