फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former MLA's wife snatched tops showing Aslha

पूर्व विधायक की पत्नी को असलहा दिखाकर टाप्स छीने

Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's wife snatched tops showing Aslha
बंदूक
शहर में डीसी रोड पर सीएमओ आवास के पास बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व विधायक की पत्नी से पहले ठगी का प्रयास किया, जिसमें सफल न होने पर बदमाशों ने असलहे के बल पर उनसे सोने के टाप्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोतीनगर निवासी पूर्व विधायक स्वर्गीय छोटेलाल की पत्नी राजेश्वरी रविवार को मोहल्ला सिकटिहा निवासी अपनी बेटी के घर जा रहीं थीं। डीसी रोड पर टेंपो से उतरकर पैदल जा रहीं थी, तभी सीएमओ आवास के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें नमस्ते की। इसके बाद प्रधान के पास से चेक दिलाने का हवाला देकर 500 रुपये मांगे, तो राजेश्वरी ने मना कर दिया। इस पर एक बाइक सवार ने तमंचा लगा दिया और दूसरे बदमाश ने उनके कान से सोने के टाप्स नोंच लिए और फरार हो गए। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को मामले की तहरीर मिली है, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश राजापुर चौकी इंचार्ज को दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed