{"_id":"58d7f9644f1c1bfc2f1a396f","slug":"forest-droogas-accused-of-assault-on-forearmists","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दरोगा, फारेस्टकर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन दरोगा, फारेस्टकर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप
लखीमपुर, ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लकड़ी ठेकेदार ने जान से मारने की कोशिश का भी लगाया आरोप
एसपी, डीएफओ सहित थाना पुलिस को दी तहरीर
लकड़ी ठेकेदार ने वन दरोगा सहित दो फारेस्टकर्मियों पर मारपीट तथा जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने एसपी तथा डीएफओ को पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मोहल्ला रंगरेजान निवासी लकड़ी ठेकेदार अतीक खां ने एसपी व नार्थ खीरी डीएफओ को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि वह पापुलर आदि लकड़ी का कार्य करता है। आरोप है कि वह कोई गलत कार्य भी नहीं करता है तब भी एक फारेस्टर उससे लगातार पैसों की मांग करता है। दो साल पहले कटान के मामले में भी उक्त फारेस्ट उससे पैसा ले चुका है इसके बाद फर्जी मुकदमे में उसको फंसाकर उसके घर में घुसकर परिवारीजनों के साथ अभद्रता भी की गई थी। आरोप है कि बीती14 मार्च को वह काम से ग्राम पटिहन गया था, वापस आते समय फारेस्टर, उसका ड्राइवर आदि गाड़ी लेकर वहां पहुंचे तथा बिना वजह उसे लात घूसों, राइफल की बट से पीटना शुरू कर दिया तथा उसे अपनी गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। यह सब देखकर कई लोग वहां आ पहुंचे जिसके बाद सभी धमकी देकर चले गए। इस मामले की सूचना थाना पुलिस से भी की गई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर पीड़ित ने अब एसपी और उत्तर खीरी फारेस्ट डिवीजन की डीएफओ से शिकायत की है। इस मामले में डीएफओ दिव्या का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन मारपीट पुलिस से संबंधित है इसीलिए ठेकेदार से पुलिस को पत्र देने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से एसडीओ को जांच करने के लिए कहा गया है।