फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest department raids on lush and plywood factories

आरामशीनों और प्लाईवुड फैक्ट्रियों पर वन विभाग के छापे

Fri, 31 Mar 2017 12:54 AM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Fri, 31 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने दक्षिण खीरी वन प्रभाग के शारदानगर रेंज में ताबड़तोड़ आठ आरा मशीनों, दो प्लाईवुड फैक्ट्रियों, एक ईट भट्ठा और दो काष्ठ भंडारण डिपो पर आकस्मिक छापा मारा। इसमें ईट भट्ठे पर लकड़ी का भंडारण पाया गया। ईटभट्ठा स्वामी लकड़ी के कागज नहीं दिखा सका। उसे कल तक कागज दिखाने का समय दिया गया। काष्ठ भंडारण डिपो पर लाइसेंस नहीं पाया गया। डिपो संचालकों के खिलाफ वनअपराध का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि आरा मशीनों पर कुछ कमियां पाई गई है। उन्हें नोटिस दी गई है। छापा मारने वाली टीम में मुख्यालय लखनऊ से आए एके कश्यप के अलावा डीएफओ अखिलेश पांडे, गोला के एसडीओ और शारदानगर के रेंजर श्रीभगवान सिंह यादव शामिल रहे। डीएफओ ने बताया कि गुरुवार को आईएफएस अधिकारी एके कश्यप के साथ वह एसपी मनोज झा से मिले और उन्हें शातिर वनापराधी मुसाफिर पुत्र सिरदार निवासी बिदौरा थाना कोतवाली के अपराधों की सूची सौंपते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई करने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed