फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five people were killed in different

अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की गई जान

Sat, 30 May 2015 05:58 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 30 May 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
Five people were killed in different
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मैलानी क्षेत्र में प्रतापपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नीमगांव, भीरा और मैलानी क्षेत्र में तीन लोगों की हादसों में मौत हुई है। हादसों की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव लखनियापुर निवासी मेड़ईर्लाल का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक शुक्रवार की रात 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ गांव के ही उदयप्रकाश और फदाली सवार थे। रास्ते में गांव से पहले ही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे उदयप्रकाश और फदाली को मामूली चोटें आईं। परिवार वालों ने अभिषेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, भीरा थाना क्षेत्र के गांव बस्तौली निवासी 45 वर्र्षीय संपत कुमार शनिवार की सुबह खेत में सिंचाई कर साइकिल से लौट रहे थे। गांव से पहले ही किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार संपत को रौंद दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बांकेगंज। शुक्रवार शाम करीब सात बजे थाना मैलानी के गांव प्रतापपुर और ऐबीपुर निवासी 35 वर्षीय पूरनलाल पुत्र टेकन और 23 वर्षीय गोविंद पुत्र मुलई बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच गोला की ओर से तेज रफ्तार आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने प्रतापपुर के निकट बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणाें ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी गोला भेजा। गोला सीएचसी के डॉक्टरों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया जबकि पूरनलाल की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही पूरनलाल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मौके पर पहुंचे परिवार वाले जवान बेटों की लाश देख कर दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। उधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही एसओ मैलानी एसएन द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों का हाल जानने के बाद लावारिस खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। थाना क्षेत्र के ग्राम छेदीपुर निवासी खूबलाल का 25 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार शनिवार की सुबह रिश्तेदार को छोड़ने सड़क तक गया था, जहां से वह बाइक से लौट रहा था। रास्ते में टेढ़वा-मैलानी मार्ग पर ओमवीर फार्म के निकट स्कूल वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। उधर परिवार वाले उसे इलाज के लिए गोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने स्कूल वाहन को एक स्थान से बरामद कर लिया है, जबकि चालक का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed