{"_id":"58c00b3d4f1c1b5e3ddc4c24","slug":"five-lakh-looted-from-mumbai-s-munim","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के मुनीम से पांच लाख की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई के मुनीम से पांच लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करामाती गिलास के नाम पर ठगी, दो आरोपी पुलिस हिरासत में
विरोध करने पर आरोपियों ने मुनीम को पीटकर चोटिल किया
क्षेत्र में नागमणि, मोरपंख, दो मुहा सांप, सोने की ईंट आदि के नाम पर यहां महानगरों के लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। इस बार मुंबई के गोरेगांव निवासी एक मुनीम करामाती गिलास के नाम पर ठगा गया। ठगों ने उसकी जमकर पिटाई कर पांच लाख की नकदी, मोबाइल, घड़ी और पर्स छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुनीम का आरोप है कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जबकि ठगों से कुछ पैसा भी बरामद कर लिया है। ठगों की पिटाई से मुनीम के हाथ में चोटें भी आई हैं।
मुंबई के गोरेगांव निवासी किरन मेहरा ने बताया कि यहां के करीब एक दर्जन से अधिक लोग मुंबई में काम करते हैं। उन लोगों ने किरन मेहरा के सेठ को करामाती गिलास दिलाने का वादा करते हुए यहां के लोगों का पता दिया। वह गिलास खरीदने के लिए रुपये लेकर मुंबई से रवाना हुआ। लखनऊ होते हुए वह मंगलवार देर शाम निघासन पहुंचा। कस्बे के झंडी रोड स्थित बाइक एजेंसी से लालपुर ईदगाह जाने वाले मार्ग पर उसे दो व्यक्ति बाइक से मिले जिन्होंने उसे ले जाकर गिलास दिखाया। गिलास गड़बड़ होने के कारण उसने लेने से मना कर दिया। इसी बीच तीसरा व्यक्ति आ धमका और किरन मेहरा को पकड़कर उसकी पिटाई करने लगा। तीनों ने मिलकर उसके पास से पांच लाख की नकदी, एक मोबाइल, घड़ी और पर्स छीन लिया। किरन मेहरा को जबरन बाइक पर बैठाकर उससे एटीएम से पैसा भी निकलवाने का प्रयास किया। किसी तरह से वह ठगों से बच निकला और निघासन झंडी रोड पर पहुंचा। वहां एक व्यक्ति के मोबाइल से सौ नंबर पर सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ढखेरवा खालसा निवासी महादेव गिरी और रकेहटी के मजरा पठानन पुरवा निवासी मेराज हैं। एक आरोपी फरार बताया जाता है। किरन मेहरा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार रकेहटी के मजरा पठानन पुरवा निवासी महताब ने इसके पहले भी मुंबई के एक व्यापारी से करीब साढ़े सात लाख रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन
नहीं होती हैं कार्रवाई
देश के मुंबई, दिल्ली, कानपुर, कोलकता, झांसी, लखनऊ, गोरखपुर आदि महानगरों के लोगों को यहां के लोग मोरपंख, नागमणी, सोने की ईंट, जादुई चस्मा, दो मुहा सांप के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। लोगों से ठगी करने वाले लोग अनपढ़ होकर पढ़े लिखे लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। पुलिस वादी को भी गलत कार्य करने के नाम पर जेल भेजने की धमकी देकर मनमाने बयान करा उन्हें वापस अपने शहरों को भेज देती है।
इससे पहले दरोगा ने लगवाए थे बोर्ड
तीन साल पहले तत्कालीन झंडी चौकी इंचार्ज कन्हैया लाल यादव ने चौकी क्षेत्र के गांव मिर्जागंज, रायपुर आदि गांव के बाहर यह बोर्ड लगवाए थे कि इन गांव के लोगों से सावधान रहे हैं। इन गांवों में ठगी का धंधा किया जाता है।
इन गांवों में होती हैं ठगी
मिर्जागंज, डंडूरी, रकेहटी के मजरा पठाननपुरवा, रायपुर, महुआ, सोठियाना आदि गांवों में लोगों को झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया जाता है। फेसबुक, ट्विटर, व्हट्सएप आदि पर ग्रुप बनाकर क्षेत्र के लोग महानगरों में काम करते हैं। उनके माध्यम से रईस लोगों को जोड़कर झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते हैं।
पठाननपुरवा निवासी महताब मुख्य आरोपी हैं। उसने इसके पहले भी वह ठगी की कई घटनाएं कर चुका है। पूछताछ के लिए दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के पास से कुछ नहीं बरामद हुआ हैं।
-डीसी मिश्रा, इंस्पेक्टर