{"_id":"58c83ac64f1c1b6b3732ab2c","slug":"five-dead-including-teenager-in-road-accidents-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किशोर समेत पांच की मौत, कई घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में किशोर समेत पांच की मौत, कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
सोमवार को हुए सभी हादसे, बाइक चालक नहीं पहने थे हेलमेट, मृतकों के घरों में मची चीख-पुकार
जिले में कई स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोर समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 13 लोग घायल हो गए। मृतकों के घर होली की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं और चीखपुकार मच गई।
कोतवाली तिकुनियां के गांव रामनगर (मझरा) निवासी मुन्ना होली मिलकर पैदल घर आ रहा था। मझरा रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे मुन्ना, बाइक चालक बहराइच के थाना सुजौली निवासी धर्मेंद्र और बाइक पर सवार इसी गांव का लाल शाह घायल हो गए। बाइक चालक और उसका साथी हेलमेट भी नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सभी को पीएचसी तिकुनियां ले गई, जहां से बाइक चालक चकमा देकर फरार हो गया। घायल मुन्ना और लाल शाह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले मुन्ना की मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली तिकुनियां पुलिस ने बाइक कब्जे में ली है।
मझगईं। थाना फूलबेहड़ के बड़ागांव निवासी रामगोपाल का पुत्र 22 वर्षीय सर्वेश देशराज के 18 वर्षीय पुत्र दीपू के साथ निघासन के दौलतापुर गांव में होली खेलने आए थे। यहां वह दोनों रिश्तेदार नंदराम के 21 वर्षीय पुत्र मगन गुप्ता के साथ बाइक से रंग खेलने पलिया के टेहरा स्थित रिश्तेदारी मे चले गए। तीनों रंग खेलकर दोपहर एक बजे वापस दौलतापुर आ रहे थे। राजापुरवा मोड़ पर उनकी बाइक असंतुलित होकर हाईवे किनारे खड़े शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दीपू और सर्वेश की घटनास्थल मौत हो गई, जबकि मगन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंचे ग्राम प्रधानपति अवधेश गुप्ता ने घायल को पीएचसी पहुंचाया और घटना की सूचना चौकी इंचार्ज को दी। सूचना पाकर पहुंचे चौकी इंचार्ज विपिन यादव ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इधर जख्मी मगन की पीएचसी में किसी ने सुध नहीं ली। करीब पौने तीन बजे पीएचसी पहुंचे अमर उजाला संवाददाता ने बिना इलाज के पड़े मगन से घर के फोन नंबर लेकर उसके परिवार वालों और मृतकों के यहां सूचना दी और उसे 108 एंबुलेंस से पलिया सीएचसी पहुंचाया। होली के दिन हुए हादसे से कोहराम मच गया। इसी स्थान पर सुबह 11 बजे बाइक से निघासन जा रहे पतवारा निवासी सुमित और सुरेश सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में गिरकर घायल हो गए। सुमित की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तीसरी घटना में कस्बा नौगवां निवासी सूरज की बाइक कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलट गई। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द निवासी 30 वर्षीय पापेश कुमार होली मिलकर लखीमपुर से गांव वापस आ रहा था। ग्राम बौठा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिकंद्राबाद। थाना मितौली के गांव नेमचीनी निवासी 60 वर्षीय विनोद कुमार मिश्रा मितौली से लखीमपुर की ओर आ रहे थे, जबकि थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव वमनाबाद निवासी राजबहादुर अपने बहनोई के साथ मितौली जा रहे थे। रास्ते में दोनों की बाइकें आमने-सामनने भिड़ गईं, जिससे विनोद कुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक और उनका साथी घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।