{"_id":"58c832864f1c1b361f32a92a","slug":"fire-in-four-houses-in-jagannath-tanda-everything-is-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगन्नाथ टांडा में चार घरों में आग, सबकुछ राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगन्नाथ टांडा में चार घरों में आग, सबकुछ राख
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ खीरी।
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग खेलना छोड़ पहुंचे विधायक रोमी, 40 हजार की मदद दी
विकास खंड क्षेत्र के गांव जगन्नाथ टांडा में होली के दिन भीषण आग से तीन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने आनन फानन में आग पर काबू पा लिया, जिससे अन्य घर बच गए।
जगन्नाथ टांडा निवासी जगदीश ने बताया कि होली के दिन अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते उसके (जगदीश) के घर के अलावा रामऔतार, ध्रुव और पुत्तू के घरों को भी आग ने अपनी आगोश में ले लिया। घरों में रखा अनाज, घरेलू सामान और नकदी समेत सबकुछ जलकर राख हो गया। इस बीच लोगों ने आनन फानन में पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे अन्य घर जलने से बच गए। उधर गोला में अपने आवास पर होली खेल रहे पलिया से भाजपा विधायक रोमी साहनी को जैसे ही पता लगा, उन्होंने बीच में ही रंग खेलना छोड दिया। तत्काल कुछ साथियों के साथ जगन्नाथ टांडा आ गए और चारों अग्निकांड पीड़ितों को दस-दस हजार रुपये की नकद धनराशि दी। साथ ही कहा कि वह सरकार से भी मदद दिलवाएंगे। विधायक ने कहा कि वह जनता के आशीर्वाद से पुन: जीते हैं। वह सदैव ऋणी रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने से उन्हें आत्मिक सुख मिलता है, इसलिए वह हर संभव लोगों की मदद करते रहेंगे।
मृतक आश्रित को भी दी मदद
जगन्नाथ टांडा में अग्निकांड पीड़ितों की मदद के दौरान लोगों ने विधायक को बताया कि वोट डालकर आते समय सतनाम सिंह के पुत्र राना सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। राना सिंह गन्ना छिलाई आदि मजदूरी करता था। वह साइकिल से वोट डालने गया था। विधायक तुरंत राना सिंह के घर गए और उसके पिता को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।