फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fir

घर में तोड़फोड़ और लूट की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Dec 2014 05:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Dec 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
fir
मोहम्मदी क्षेत्र के गांव कुंभी में घर में तोड़फोड़ करने और नगदी-जेवर
विज्ञापन
लूटने के मामले में अमर उजाला में खबर छपने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बता दें कि कुंभी निवासी गुड्डी देवी ने डीजीपी को पत्र भेजकर बताया था कि 11 दिसंबर को दिन में गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर सारा सामान तहस-नहस कर दिया था और दीवार ढहा दी थी। गुड्डी का आरोप था कि आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों को लाठी-डंडों से पीटा और नगदी-जेवर लूट ले गए थे। इस मामले की शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद गुड्डी ने डीजीपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। गुड्डी के साथ हुई घटना के बाबत खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुड्डी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। गुड्डी ने इस बाबत एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। '
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed