फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fir for frud

एक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Mon, 22 Dec 2014 12:14 AM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) Updated Mon, 22 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने दूसरे व्यक्ति की विरासत फर्जी तरीके से अपने नाम करा ली है।
विज्ञापन

भीरा निवासी एडवोकेट संजय कुमार गर्ग ने तहसील दिवस में एक पत्र दिया था, जिसमें कहा गया था कि उनके पिता बाबूराम अग्रवाल के नाम वर्ष 1986 में नगर पालिका परिषद की स्टेशन रोड स्थित मार्केट में दुकान संख्या पांच आवंटित हुई थी, जिसको भीरा निवासी एक व्यक्ति ने वर्ष 1997 में फर्जी शपथपत्र लगाकर अपने नाम आवंटित करा लिया। पत्र में कहा गया कि वर्ष 2004 में जब उनके पिता की मृत्यु हुई तो वह विरासत कराने के लिए नगर पालिका गए तो उन्हें पता चला। उनके द्वारा दिए शिकायती पत्रों पर नगर पालिका परिषद ने वर्ष 2011 में शपथ पत्र पर बने हस्ताक्षर और मूल आवंटन के समय किए गए बाबूराम के हस्ताक्षर का का लखनऊ में मिलान कराया तो शपथ पत्र वाले हस्ताक्षर बाबूराम के नहीं पाए गए। नगर पालिका परिषद ने वर्ष 2013 में इस व्यक्ति के आवंटन को निरस्त कर दिया। उन्हाेंने पत्र में मांग की थी कि यह असंवैधानिक तरीके से नगर पालिका की संपत्ति को हड़पने का प्रयास है और इसमें रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। एडवोकेट संजय ने तहरीर दी जिस पर पुलिस ने डीएम के निर्देश पर 20 दिसंबर वर्ष 2014 को आरोपी सियाराम अग्रवाल पुत्र उमराव प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी आदि का मुकदमा दर्ज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed