{"_id":"89d9603ffbcbaef00b04956eedadc429","slug":"fir-against-three-persons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जंगबहादुरगंज
Updated Wed, 28 Oct 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम मोहम्मदी ने ग्राम पंचायत की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई होने के बाद फसल काटने गए कंबाइन ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
क्षेत्र के गांव दोहक में 12 एकड़ ग्राम पंचायत की भूमि दर्ज है, जिस पर मोहम्मदपुर के जनावे अली ने ठेके पर धान की फसल बोई थी। चुनाव के दौरान एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह से शिकायत की गई, जिसमें मंगलवार को एसडीएम ने फसल को कुर्क किया। उसके बाद रात में जनावे अली ट्रैक्टर ट्रॉली कंबाइन लेकर फसल काटने पहुंच गए। फसल काटने की सूचना एसडीएम को दी गई।
एसडीएम के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसमें कंबाइन और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर कंबाइन मालिक जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां अंतर्गत गांव कोक निवासी लखविंदर सिंह, मैगलगंज निवासी चालक जोगेंद्र सिंह और जनावे अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शिकायतकर्ता और ठेका देने वाले दोनों सत्ता पक्ष से जुडे़ बताए जाते हैं। राजस्व निरीक्षक देवशरण पाल का कहना है कि मौके पर पहुंचकर 6 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। पुलिस फोर्स की कमी के चलते पूरी भूमि चिह्नित नहीं की जा सकी। एसडीएम का कहना है कि ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा होने की सूचना मिली है, फसल कुर्क की गई है। कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।