फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FIR against malkhana charge

मालखाना इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Mar 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 01 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
FIR against malkhana charge
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मालखाने से 15 लाख रुपये गायब होने का मामला, सीओ मोहम्मदी करेंगे जांच  
विज्ञापन

 मालखाने से गायब हुए 15 लाख रुपये के मामले में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने सीओ सिटी की ओर से मंगलवार की रात में ही मालखाना इंचार्ज विश्राम के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की विवेचना मोहम्मदी को सौंपी गई है।

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र की इलाहाबाद बैंक शाखा दाउदपुर में करीब पांच साल पहले बदमाश 15 लाख से अधिक का कैश लूट ले गए थे। अगले दिन पुलिस ने घटना का खुलासा कर कैश बरामद कर मालखाने में रखवा दिया था। अदालत ने कुछ दिन पहले इस धनराशि को वादी के पक्ष में रिलीज कर दिया। इधर पैसा रिलीज होने की जानकारी मालखाना इंचार्ज विश्राम को लगी तो वह मालखाने पर ताला डालकर फरार हो गया, तब से उसका कोई पता नहीं चला है। सोमवार को एसपी मनोज कुमार झा ने सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम गठित की। मंगलवार को टीम ने पूरे मामले की जांच की ओर मालखाने की तलाशी कराई, लेकिन कैश नहीं मिला। सीओ सिटी ने मंगलवार की देर शाम पूरे मामले की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि अभिलेखीय जांच में यह पाया गया कि जब से मालखाना इंचार्ज ने पैसा लिया उसी दिन से डबल लॉक नहीं खोला गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीओ सिटी की ओर से मालाखाना इंचार्ज विश्राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच सीओ मोहम्मदी को सौंपी गई है। 
विज्ञापन

 
जीपीएफ फंड समेत अन्य देयों से होगी वसूली 
एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी विश्राम के जीपीएफ फंड व उसके विभागीय अन्य देयों से वसूली कर रकम की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed