फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case Filed in Court for Death of Teenaager

किशोरी की मौत के मामले में कोर्ट में अर्जी दाखिल 

Wed, 16 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 16 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Case Filed in Court for Death of Teenaager
किशोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
अल्पावास में 10 मार्च को लटकी मिली थी किशोरी
विज्ञापन

सलेमपुर कोन स्थित महिला अल्पावास में किशोरी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में मृतका की मां ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए वादिनी ने अल्पावास की अधीक्षिका सहित चार लोगों को नामजद किया है। कोर्ट ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से आख्या तलब की है। 

समाजसेवी संस्था के बैनर तले सलेमपुर कोन में संचालित अल्पावास गृह में एक संवासिनी की लाश 10 मार्च 2016 की सुबह फांसी पर लटकती हुई मिली थी। इस मामले में खासा हंगामा होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पीएम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण श्वांस-अवरोध (हैंगिंग) बताया गया था। पुलिस इसी थ्योरी पर इसे खुदकुशी बता रही है। फूलबेहड़ के एक गांव निवासी वादिनी ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी देते हुए आरोप लगाया है कि अल्पावास गृह में उसकी बेटी पर दबाव डाला जाता था। हम लोगों से भी मुलाकात कराने के नाम पर रिश्वत मांगी जाती थी। इन्हीं हालात के बीच उसकी बेटी की मौत हुई है। इस अर्जी  में अल्पावास गृह की अधीक्षिका सहित महिला कांस्टेबल, विवेचक एसआई मंजेश यादव तथा  अल्पावास गृह के चपरासी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई गई है। सीजेएम डॉ दीनानाथ ने सुनवाई के बाद कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed