फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fifteen days later, did not enter Reports of sexual abuse cases

पंद्रह दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई  यौन शोषण मामले की रिपोर्ट

Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाकेगंज। 
अमर उजाला ब्यूरो बाकेगंज।  Updated Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fifteen days later, did not enter Reports of sexual abuse cases
Rape - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन
पीड़ित छात्रा ने पुलिस पर लगाया समझौते का दबाव बनाने का आरोप 
उच्चाधिकारियों और महिला आयोग से लगाई गुहार 

15 दिन बीतने के बाद भी यौन शोषण का शिकार छात्रा की रिपोर्ट पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं की है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मामले को लेकर पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। इससे परेशान पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों औैर महिला आयोग को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।

मैलानी थाना क्षेत्र के बाकेगंज पुलिस चौकी की एक गांव निवासी इंटर की छात्रा ने अफसरों को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका यौन शोषण किया। गर्भ ठहरने पर परिवारवालों को इसकी जानकारी हुई, जिस पर परिवारवाले आरोपी के घर गए और शिकायत करते हुए शादी करने का दबाव बनाया। इससे नाराज आरोपी और उसके पिता ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह अपने परिवार वालों के साथ 15 दिनों से थाना मैलानी के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की जगह समझौते का दबाव बना कर टरका रही है। पीड़िता ने आईजी, डीआईजी, एसपी के अलावा महिला आयोग को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed