{"_id":"58a5e62f4f1c1b941ad83d57","slug":"fanatic-inspector-apeared-the-crowd-reached-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने दिखाई हठधर्मी, कोतवाली पहुंची भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने दिखाई हठधर्मी, कोतवाली पहुंची भीड़
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कोतवाल ने जमकर लगाई दरोगा को फटकार
- इंस्पेक्टर के कहने के बावजूद युवक को 15 घंटे बाद छोड़ा
- पाकिस्तानी झंडा लगाने के शक में लाई थी पुलिस
शहर के मोहल्ला हाथीपुर में कथित पाकिस्तानी झंडा लगाने का मामला जांच में झूठा निकला। झंडा धार्मिक निकलने पर सदर कोतवाल ने बुधवार की रात आरोपी को छोड़ने के आदेश दिए, लेकिन कोतवाल के कहने के बाद मिश्राना चौकी इंचार्ज ने उसे करीब 15 घंटे तक कोतवाली में बैठाए रखा। इससे लोग नाराज हो गए। गुरुवार की सुबह धीरे-धीरे कोतवाली में लोगों की भीड़ जमा होने लगी। मामला जब कोतवाल के संज्ञान में आया तो उन्होंने दरोगा को जमकर फटकार लगाई और युवक को छुड़वाया।
दरअसल बुधवार को कुछ लोगों ने शहर के मोहल्ला हाथीपुर में एक मकान पर पाकिस्तानी झंडा लगा होने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची मिश्राना चौकी पुलिस के दरोगा कुंवर बहादुर सिंह ने झंडे को कब्जे में ले लिया था और गृहस्वामी को कोतवाली ले आए थे। जांच में झंडा धार्मिक मिलने पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने आरोपी को छोड़ने के आदेश दरोगा को दिए थे, लेकिन दरोगा ने युवक को नहीं छोड़ा। वह पूरी रात सदर कोतवाली में बैठा रहा। सुबह तक जब आरोपी घर नहीं पहुंचा तो मोहल्ले के कई लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से नाराजगी जताई। धीरे-धीरे कोतवाली में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मामला जब कोतवाल के संज्ञान में पहुंचा तो उनका पारा चढ़ गया। कोतवाल दीपक शुक्ल ने दरोगा को जमकर खरीखोटी सुनाई और आरोपी को छोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि झंडा धार्मिक था। इस पर दरोगा से आरोपी युवक को छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन दरोगा ने नहीं छोड़ा। उन्होंने मामला संज्ञान में आने पर गुरुवार को उसे छोड़ दिया है।
मामला मेरे संज्ञान में आया था। कोतवाल मामले की जांच कर रहे थे, जांच में झंडा पाकिस्तान का नहीं मिला था। कोतवाल ने उसे छोड़ने की बात कही थी, लेकिन यदि दरोगा ने नहीं छोड़ा, तो यह आदेशों की अवहेलना है। यदि कोतवाल रिपोर्ट देते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी। - निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी