फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Falling from tractor Death of elderly

ट्रैक्टर से गिरकर अधेड़ की मौत

Mon, 12 Jan 2015 06:00 PM IST
महेवागंज खीरी
महेवागंज खीरी Updated Mon, 12 Jan 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
Falling from tractor Death of elderly
अचानक ब्रेक लगने से ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले घायल को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले पुलिस को बिना सूचना दिए शव घर ले आए।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी पैंतालीस वर्षीय सफीक उर्फ सेठ सोमवार सुबह अपने परिवार के लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से लखीमपुर सीमेंट लेने गया था। बताते हैं वापसी के समय पहिये के बोनट पर बैठा सफीक महेवागंज स्थित पेट्रोल पंप के निकट किसी तरह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। यह देख ट्रैक्टर चला रहा भतीजा सद्दाम जब तक ब्रेक लगाता सफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच चौकी के गश्ती सिपाही भी मौके पर पहुंचे। घायल को फौरन अस्पताल भेजा गया। बताते हैं डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले बगैर सूचना दिए शव को घर ले आए। चौकी पुलिस के सिपाही अबरार ने बताया घायल को अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed