{"_id":"7bc6bf11e74e3a62eee112ed26ca8b8f","slug":"fake-gold-brick-fraud-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोने की ईंट से धोखाधड़ी का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली सोने की ईंट से धोखाधड़ी का भंडाफोड़
लखीमपुर/महेवागंज
Updated Sat, 11 Apr 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलबेहड़ थाना पुलिस ने सोने की ईंट दिखाकर लोगों से रुपये हड़पने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया हैै। पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नकली सोने की दो ईंट, पीली धातु का एक बिस्कुट, 10200 नकद और पांच तमंचे बरामद हुए हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्र्ज हैं।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सभी छह सदस्य शातिर अपराधी हैं, जिनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि खीरी थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर दुबग्गा निवासी परमजीत सिंह इस गिरोह के चंगुल में फंसकर एक लाख रुपये गवां चुका है। गिरोह के सदस्यों ने सोने की ईंट दिखाकर परमजीत सिंह से एक लाख रुपये छीन लिए थे और विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दे रहे थे। धोखाधड़ी का शिकार हुए परमजीत सिंह ने शुक्रवार को थाना फूलबेहड़ में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बेदौरा निवासी नजर अली उर्फ नजरू और शान मोहम्मद, गांव नरी निवासी इजहार, अलीशेर और जलीस, लौैकिहा निवासी महिला रामजानकी उर्फ रामप्यारी पत्नी इतवारी, लल्लन खां आदि के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी अरविंद सेन के आदेश पर इस मामले का खुलासा करने के लिए एएसपी एपी सिंह और सीओ सिटी एमपी सिंह के निर्देशन में एसओ परशुराम ओझा ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया था। एसपी के मुताबिक शनिवार को श्रीनगर गांव के पास आम के बाग से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से तमंचा, नकली सोने की ईंट, बिस्कुट और नकदी बरामद हुई।
सुनार के पास टेस्ट में पास हुआ सैंपल
धोखाधड़ी का शिकार हुए परमजीत सिंह ने बताया कि गिरोह के एक सदस्य ने संपर्क कर एक महिला के पास सोने की ईंट होने का झांसा दिया था, जिसके बाद उसने सैंपल लेकर महेवागंज स्थित एक दुकान पर टेस्ट भी कराया था। सुनार ने सोना होने की पुष्टि की थी, जिसके बाद वह एक लाख रुपये लेकर गिरोह के बताए स्थान पर पहुंचा था। वहां पर गिरोह के सदस्यों ने एक लाख रुपये छीन लिए और जानमाल की धमकी देकर भगा दिया था।
विज्ञापन
अभियुक्तों का लंबा आपराधिक रिकार्ड
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त नजर अली उर्फ नजरू के खिलाफ सदर कोतवाली और फूलबेहड़ में छह मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त इजहार के खिलाफ गोला और फूलबेहड़ में आठ, अलीशेर, शान मोहम्मद और जलीस के खिलाफ दो-दो मुकदमें दर्ज हैं। जबकि रामजानकी उर्फ रामप्यारी के खिलाफ भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।