फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Exasperation of the stone to remove defeat

हार की खीझ मिटाने के लिए किया पथराव

Wed, 16 Dec 2015 09:52 PM IST
मितौली।
मितौली। Updated Wed, 16 Dec 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
 Exasperation of the stone to remove defeat
थाना क्षेत्र मैगलगंज में एक हारे प्रत्याशी ने जीते प्रत्याशी और उसके समर्थकों पर तिलक समारोह के दौरान पथराव कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मैगलगंज के ग्राम खुर्रमनगर में प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी बालकराम के समर्थक छोटेलाल शर्मा के बेटे मोनू का तिलक था। घर में जश्न का माहौल था। आरोप है तभी पास में ही रह रहे हारे प्रत्याशी बलवीर यादव के घर के लोग गाली गलौज करते हुए ईंट-पत्थर फेकने लगे। छोटेलाल शर्मा के घर उनके मेहमान और वर्तमान प्रधान बालकराम खाना खा रहे थे। ईंट पत्थर फेकने से वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

इसमें छोटेलाल के रिश्तेदार नेवादा निवासी रमेश, खुर्रमनगर निवासी विश्राम की पत्नी और ओमवीर को चोटें आई हैं। मौके पर खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना फत्तेपुर पुलिस चौकी पर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और स्थित को काबू में किया। छोटेलाल के भाई शिवपाल ने गांव के ही बलवीर, विनोद, ओमप्रकाश और राधे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed