{"_id":"571381de4f1c1be61d10fbf9","slug":"equivocally-teenager-s-body-was-found-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/रजागंज (खीरी)।
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- नहीं हो पाई शिनाख्त, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही गोला पुलिस
कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में फरधान और रजागंज स्टेशन के बीच करीब 25 वर्षीय युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला। शव देखने से ही मौके पर मौजूद हर किसी ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। उधर, कोतवाल एसएन द्विवेदी को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना शुरू की जाएगी। कोतवाल ने यह भी बताया कि फिलहाल काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त न होने से युवती का इस इलाके की न होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
रेलवे गेट संख्या 145/सी किलोमीटर 155, पोल संख्या 13/14 के पास रविवार की सुबह एक अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत अवस्था में शौच को जा रहे ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर देखा। लड़की के शव की सूचना फैलते ही आस पड़ोस के गांव के दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्राम पंचायत करनपुर के प्रधान रामशंकर ने कोतवाली पुलिस को रेलवे ट्रैक पर लड़की के शव देखे जाने की सूचना दी। गेटमैन ने भी स्टेशन मास्टर को रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल एसएन द्विवेदी, हल्का दरोगा अंबर लाल वर्मा ने शव की पड़ताल की। गेटमैन ने पुलिस को बताया कि घटना देर रात लगभग एक बजे मैलानी से लखनऊ जाने वाली गाड़ी से हुई है। युवती का एक पैर क्षत विक्षत होकर गायब हो गया, जबकि दूसरा भी कटकर क्षत विक्षत हो गया। युवती की गर्दन का एक हिस्सा धड़ से जुड़ा था। काफी प्रयास के बार भी युवती शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतका औरेंज कलर का कुर्ता, बैंगनी कलर की लैगिन, काला दुपट्टा पहने है। उसकी हवाई चप्पल शव के कुछ दूरी पर पड़ी मिली हैं।
मौके के हालात जता रहे हत्या की आशंका
मृतका युवती बैगनी कलर की लैगिन (फिटिंग वाली पैजामी) पहने थी, लेकिन वह उसके शरीर से पूरी तरह अलग हो चुकी थी, जबकि दुपट्टा पूरी तरह सुरक्षित मिला। पैरों में लैगिन के टाइट होने के कारण वह शरीर से पूरी तरह कैसे गायब हो सकती है। शव देखने से यह भी प्रतीत होता है कि वह ट्रैक पर थी न कि ट्रेन के अंदर से गिरकर कटी है। किसी दूसरे इलाके की युवती कटने के लिए इस स्थान पर बिल्कुल नहीं पहुंच सकती। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवती को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। संभावना है कि हत्या के बाद शव को ट्रैक पर रख दिया गया हो। फिलहाल मौके के हालात युवती की हत्या की ही आशंका जता रहे हैं।