फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electoral violence in revenge Stones , aerial firing

चुनावी रंजिश में मारपीट पथराव, हवाई फायरिंग

Thu, 12 Nov 2015 11:21 PM IST
बेहजम
बेहजम Updated Thu, 12 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
थाना नीमगांव के गांव पिपरी कलां में बुधवार की रात चुनावी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई, जिसके बाद जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान किसी ने हवाई फायरिंग भी कर दी। दोनों पक्षों की ओर से दो महिलाओं समेत 14 लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचे और घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

पिपरी कला निवासी दिनेश चंद्र वर्मा तथा संजय कुमार के बीच प्रधानी की चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार की रात दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने हो गए, जिसके बाद कहा-सुनी हुई। फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर ईंटा-पत्थर भी चलाए गए, जिसमें ओमप्रकाश, कमलेश कुमारी, अनीता देवी, दिलीप कुमार, अनुज कुमार, सतीश, अमर पाल, गुड्डू तथा दूसरे पक्ष से अमित, संजय, पंकज, शोभित, अनूप कुमार और जगदीश घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बेहजम धीरेंद्र सिंह और एसओ नीमगांव ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तथा घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजवाया। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में फायरिंग की सूचना महज अफवाह है। दिवाली के दौरान पटाखे दागे जा रहे थे, जिसको लेकर कुछ लोगों ने फायरिंग की बात भी कही थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दोनों ओर से 23 नामजद, सात लोग गिरफ्तार
सिकंद्राबाद।
एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पिपरी कलां गांव में बुधवार की रात हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दिनेश चंद्र की तहरीर पर अशोक कुमार, मनोज कुमार, अमर सिंह, कपिल, आशीष, संजय, अमित, पंकज, आकाश, सरवर समेत 14 लोगों और दूसरे पक्ष से संजय की तहरीर पर हरिश्चंद, दिनेश चंद्र, नीरज, शोभित समेत नौ लोगों के खिलाफ बलवा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नीमगांव पुलिस ने दोनों ओर के अशोक वर्मा, अमर सिंह, आशीष कुमार, अनिल कुमार, हरिश्चंद्र, नीरज, धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed