फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight Bike Stolen Recovered, Three Badmash Caught

चोरी की आठ बाइक बरामद, तीन बदमाश पकड़े

Fri, 31 Mar 2017 12:54 AM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Fri, 31 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eight Bike Stolen Recovered, Three Badmash Caught
पु‌िललिस के साथ्‍ा पकड़े गए बदमाश्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्‍ययूराो

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ बाइक बरामद हुई है, जिनमें पांच बाइक चोरी के मुकदमे सदर कोतवाली में दर्ज थे। पुलिस ने तीनों का चालान भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस गैंग में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है, जिनसे कुछ और बाइक  बरामद हो सकती हैं। 
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि शहर में आए-दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए निर्देश दिए गए थे। लिहाजा कोतवाली पुलिस ने मुखबिरों का जाल फैलाया, जिनकी मदद से आटोलिफ्टर गैंग के कुछ सदस्यों के बारे में अहम जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला की अगुवाई में रोडवेज चौकी इंचार्ज सूर्यमणि यादव, एलआरपी चौकी इंचार्ज उमेश्वर प्रताप यादव हमराहियों के साथ बुधवार को भंसड़िया क्रासिंग के पास चेकिंग कर रहे थे, जहां पर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने भंसड़िया स्थित बाग की झाड़ियों से आठ बाइक  बरामद की हैं। पूछताछ में तीनों अभियुक्तों की पहचान अंकित उर्फ चिंपू निवासी भंसड़िया थाना कोतवाली सदर, संदीप निवासी मोहल्ला सुभाषनगर और विनोद सोनी उर्फ छोटू निवासी बाबूराम सर्राफनगर के तौर पर हुई। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि अंकित उर्फ चिंपू के खिलाफ पहले से एनआरआई के यहां डकैती समेत चोरी के सात मामले दर्ज हैं। बरामद आठ बाइक में से पांच बाइक चोरी के मामले सदर कोतवाली में दर्ज हैं। 
विज्ञापन


यह बाइक हुई बरामद
इनके कब्जे से शहर के युवराज पैलेस से चोरी हुई यूपी 31 एन 9748, अनुपम नर्सिंग होम से चोरी यूपी 31 एक्स 6681, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर से चोरी यूपी 31 यू 6188, थरवरनगंज से चोरी यूपी 31 एसी 0810, आयुष नर्सिंग होम से चोरी यूपी 31 यू 1130 नंबर की बाइक बरामद हुई हैं। इसके अलावा मितौली से चोरी हुई यूपी 31 एबी 3989, यूपी 31 एस 9945 और यूपी 25 पी 3508 बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed