{"_id":"56f299c74f1c1b1646f14d24","slug":"during-the-three-bikes-lit-dance-controversy-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस के दौरान विवाद में तीन बाइक जलाई, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस के दौरान विवाद में तीन बाइक जलाई, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक गैंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की मस्ती के बीच शहर में बवाल
मोहल्ला बरखेरवा में होली की मस्ती में डांस के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इससे मोहल्ला राजगढ़ के युवक मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकले, जिसके बाद कुछ लोगों ने तीन बाइक को जला दिया। इस मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार को मोहल्ला बरखेरवा में तमाम युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला राजगढ़ के कुछ लड़के वहां पहुंचकर डांस करने लगे। इस बीच दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ गया, जिससे राजगढ़ मोहल्ले के लड़के मौके पर अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले तो कुछ लड़कों ने तीन बाइक को जला दिया। मामले की सूचना पाकर एलआरपी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डांस को लेकर दोनों मोहल्लों के लड़कों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में राजगढ़ निवासी अतुल सिंह भदौरिया की तहरीर पर गोपालजी और चंदा निवासी बरखेरवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।