{"_id":"58875bbc4f1c1bbe6bcf4c9b","slug":"during-sterilization-of-women-began-investigating-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी के दौरान हुई महिला की मौत के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नसबंदी के दौरान हुई महिला की मौत के मामले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट डायरेक्टर ने सीएमओ कार्यालय में दर्ज किए मोहम्मदी सीएचसी स्टाफ के बयान
नसबंदी कैंप के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने मोहम्मदी सीएचसी स्टाफ के बयान दर्ज किए।
मोहम्मदी सीएचसी में 21 जनवरी को नसबंदी कैंप लगा था, जिसमें गांव लखहा निवासी पप्पू की 36 वर्षीय पत्नी मंदो की आपेरशन के दौरान मौत हो गई थी, जिस पर महिला के घरवालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। सीएमओ ने महिला की मौत के मामले की जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को दी थी। हालांकि इस मामले में सीएमओ ने भी तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी, लेकिन विभाग के लोगों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यीय टीम गठित की है। जिसमें शामिल ज्वाइंट डायरेक्टर एसके चौहान और एसीएमओ राजेंद्र कुमार ने मंगलवार को लखीमपुर आकर मोहम्मदी स्टाफ के बयान दर्ज किए और मोहम्मदी जाकर कैंप की व्यवस्था को भी देखा। सीएमओ ने बताया कि लखनऊ से आई टीम ने महिला की मौत के मामले में सीएचसी मोहम्मदी स्टाफ के बयान दर्ज किए है।