फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   During dinner by friends was killed in dispute

खाने के दौरान विवाद में दोस्तों ने ही कर दिया था कत्ल

Mon, 18 Jan 2016 06:14 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 18 Jan 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
 During dinner by friends was killed in dispute
शहर के देवकली रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास हत्या कर खेत में फेंके गए शव की शिनाख्त मोहल्ला गोटैयाबाग निवासी 22 वर्षीय रोहित वाल्मीकि के तौर पर हुई है। दूसरे दिन ही कोतवाली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतक के करीबी दोस्त थे। हत्या के पीछे मामूली विवाद सामने आया है, जिसमें होटल पर खाने की थाली फेंकने पर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

गोला रोड स्थित मोहल्ला गोटैयाबाग निवासी रोहित वाल्मीकि नगर पालिका परिषद में दिहाड़ी पर मजदूरी करता था। इसी मोहल्ले के शिब्बू और चंदन भी नगर पालिका परिषद में नौकरी करते हैं और तीनों आपस में दोस्त थे। शनिवार को तीनों लोगों को मजदूरी का भुगतान मिला था, जिसके बाद शाम को तीनों ने देवकली रोड पर स्थित एक होटल पर शराब पी। इसके बाद मीट खाने के लिए आर्डर दिया, जब थाली सामने आई तो पैसा देने को लेकर आपस में तीनों की बातचीत हो गई। इससे नाराज होकर रोहित ने थाली फेंक दी, जिससे आरोपी शिब्बू और चंदन हमलावर हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद होटल से बांस का एक टुकड़ा निकालकर दोनों आरोपियों ने रोहित को पीटना शुरू कर दिया। इस पर रोहित ने अपना बचाव करते हुए भागना शुरू कर दिया, जिस पर दोनों आरोपियों ने रेलवे क्रासिंग के पास खेत में घेरकर बांस और ईंट से बुरी तरह पीटकर बेदम कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। रविवार की सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों ने लावारिस हाल शव पड़ा देखकर सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए पूछताछ और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों शिब्बू और चंदन को रेलवे स्टेशन के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हत्या में प्रयोग किए गए खून से सने बांस और ईंट को पहले ही पुलिस बरामद कर चुकी है।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कुबूल कर लिया है, जिसमें होटल पर खाना खाने के दौरान पेमेंट देने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed