फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM steno, trodden on her son and brother report harassment

डीएम के स्टेनो, उसके बेटे और भाई पर दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट

Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
DM steno, trodden on her son and brother report harassment
rape - फोटो : daily mail
स्टेनो का आरोप, शादी के लिए दबाव बना रही है युवती
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय में युवती पर चल रहा है मुकदमा

नगर के मोहल्ला निवासी दलित युवती ने डीएम के स्टेनो कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, उसके पुत्र हरीश श्रीवास्तव और भाई उत्तम श्रीवास्तव पर दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का भी आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने यौन उत्पीड़न की धाराएं नहीं लगाई है।
नगर के मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 2008 से हरीश श्रीवास्तव से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाकर यौन शोषण कर रहा है और शादी करने पर बराबर टाल मटोल कर रहा है। अब हरीश चंद्र श्रीवास्तव, उत्तम श्रीवास्तव और कृष्ण मोहन श्रीवास्तव शादी से इनकार कर दिया और जानमाल की धमकी, जातिसूचक गालियां देकर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। युवती ने 19 जनवरी 2017 को एसपी को प्रार्थनापत्र दिया उसपर भी कार्रवाई न होने पर 30 जनवरी 2017 को पुन: एसपी से भेंट कर व्यथा सुनाई और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उधर इस बाबत डीएम के स्टेनो कृष्ण मोहन श्रीवास्तव का आरोप है, युवती बेटे से जबरन  शादी करने के लिए दबाव बना रही है। वह काफी समय से उन लोगों को परेशान कर  रही है, जिसका दीवानी न्यायालय में वाद चल रहा है। न्यायालय छह फरवरी को  युवती को कोर्ट में समन के जरिए तलब कर चुका है। इसी पेशबंदी में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोला के सीओ अशोक कुमार यादव का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और दूसरे पक्ष के भी बयान दर्ज किए गए हैं। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed