फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DJ action against the order of the Inspector

डीजे ने दिए दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Tue, 31 Mar 2015 12:04 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 31 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
DJ action against the order of the Inspector
अदालती आदेश के बावजूद नीमगांव पुलिस की लापरवाह कार्यशैली को जिला जज बीडी मिश्र ने गंभीरता से लिया है। जिला जज ने जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के दौरान विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को निर्देशित किया है। उन्होंने दरोगा को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नीमगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाना मितौली निवासी पुतान भुर्जी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट अदालती आदेश पर दर्ज कराई। आरोप है कि नीमगंाव पुलिस ने इस बाबत गहराई से जांच पड़ताल किए बिना ही नामजद आरोपी की गिरफ्तारी कर ली। आरोपी पुतान की ओर से जमानत बहस के दौरान बताया कि अभियोजन की ओर से जान बूझकर जमानत अर्जी की सुनवाई विलंबित की जा रही है। कई बार तलब करने के बावजूद केस डायरी कोर्ट नहीं पहुंची इसे गंभीरता से लेते हुए डीजे भगवान देव मिश्र ने सबंधित विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही विवेचक को मामले की केस डायरी सहित व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed