फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   district jail

बदलेगी जिला कारागार की सूरत

Sun, 08 Mar 2015 07:08 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 08 Mar 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
district jail
 शासन की पहल पर जिला कारागार के  भीतरी हिस्से की सूरत बदलने के लिए कारागार प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। बंदियों के शौचालयों और बैरकों में टाइल्स लगाने और कारागार के अंदर लिंक मार्गों को विकसित करने का काम तेजी से किया गया है। अधिकारियों के  मुताबिक कारागार में स्वच्छता बढ़ाने और सुविधाओं को विकसित करने के लिए शासन से सात लाख रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन

बता दें कि कारागार में कुल 17 बैरकें हैं, इनमें एक बैरक महिला बंदियों का है। वर्षों से इन बैरकों और शौचालयों की दशा एक समान रही है, लेकिन शासन के निर्देश पर बंदियों के बैरकों और उनके शौचालयों की सूरत बदलने के लिए कारागार अधिकारियों को निर्देश दिया है। एक अधिकारी का कहना है कि बैरकों में लगे करीब 115 दरवाजों में कई की मरम्मत कराई जा रही है तो कई जगहों पर नए दरवाजे लगाए जा रहे हैं। कारागार के महिला और बच्चा बैरक में टाइल्स लगवाने का काम पूरा कर लिया गया है। भंडार गृह में टाइल्स लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कारागार के अंदर पानी की निकासी और लिंक मार्गों का समतलीकरण कराकर फिर से उन्हें बैरकों से जोड़ने का काम भी जोरों पर है। ताकि कारागार के भीतरी हिस्से के सौंद्रयीकरण के साथ-साथ बंदियों के जरूरतों की हर बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जा सके।
विज्ञापन


कारागार के भीतरी हिस्से में बंदियों की सुविधाओं को और बेहतर करने के अलावा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए हर बैरक और शौचालय में टाइल्स लगवाने का काम तेजी से चल रहा है। इन कार्यों के लिए शासन से बजट मिला है। जल्द ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एचआर दोहरे, कारागार अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed