फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   died under suspicious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
died under suspicious condition
शव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज  
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छाउछ निवासी सुरेंद्र कुमार की 22 वर्षीय पत्नी पूजा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। 
सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी मनोहरलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पूजा की शादी छह महीने पहले छाउछ निवासी राजाराम के पुत्र सुरेंद्र कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से दामाद सुरेंद्र कुमार बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। उन्होंने जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम उन्हें फोन पर पुत्री के ससुरालियों से पूजा की तबियत अधिक खराब होने की जानकारी मिली। इस पर परिवार के लोग जब पुत्री की ससुराल पहुंचे तो देखा पूजा मृत अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने पति समेत पांच लोगों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन

सदर कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर, चचेरे देवर प्रदीप कुमार, जेठ सुनील कुमार और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed