फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   died in suspicious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो   बिजुआ। Updated Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
died in suspicious condition
dead body - फोटो : अमर उजाला
 - मायके वाले बोले, गला दबाकर मार डाला
विज्ञापन

- पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

 थाना भीरा क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर निवासी अजमल की पत्नी 24 वर्षीय नसरीन बानो की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के घर वालों ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना फरधान के गांव पठानपुरवा निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नसरीन बानो का निकाह तीन साल पहले थाना भीरा के गांव इब्राहीमपुर निवासी अजमल के साथ निकाह किया था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग को लेकर पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। पुत्री के बताने पर कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं माने। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के ही लोगों ने पुत्री के साथ मारपीट करने की जानकारी दी। जिस पर वह अपने भाई मोहम्मद वाहिद के साथ जब मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग नहीं थे। पुत्री का शव बेड पर पड़ा था। कमरे में रखे कपड़े और अन्य सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुत्री के हाथ गर्दन पर पीछे की ओर थे। उन्होंने आशंका जताई है कि पुत्री की पिटाई करने के बाद गर्दन दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर और दो ननदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed