{"_id":"1d2dfefc677ee8ae5937006bc7d4579e","slug":"dhamki-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज एजेंसी के प्रोपाइटर को मिली बग्गा की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजाज एजेंसी के प्रोपाइटर को मिली बग्गा की धमकी
निघासन।
Updated Thu, 19 Feb 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात बदमाश डालू के मारे जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन कस्बे के बजाज एजेंसी के प्रोपाइटर के पास फोन करके डालू के साथी बग्गा ने रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
गांव भजनपुरवा निवासी रामकिशोर मौर्य का कस्बे के पलिया रोड पर बजाज का शोरूम, झंडी रोड पर लोहे की दुकान है। गुरुवार की सुबह रामकिशोर मौर्य अपने वाहन से एब्लान पब्लिक स्कूल में बच्चों को छोड़कर वापस आ रहे थे। इसी बीच सुबह 8.58 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई कि मैं बग्गा बोल रहा हूं। मुझे आपसे रुपये चाहिए। इतना कहने के बाद संबंधित ने फोन काट दिया। रामकिशोर ने इस नंबर को दोबारा लगाने का प्रयास किया तो वह स्विच आफ निकला। एसओ आरके यादव ने बताया कि नंबर की लोकेशन पता की जा रही है। सही जानकारी होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले झंडी निवासी मुन्ना से बग्गा ने फोन कर रंगदारी मांगी थी।