{"_id":"57daa4a74f1c1ba009d47774","slug":"dggamar-bus-crashed-into-a-tree-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई डग्गामार बस, कई यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई डग्गामार बस, कई यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज।
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर फरार
गोला-बांकेगंज रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित डग्गामार बस सड़क से उतरकर नीम के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराते ही उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को परिवारीजन इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सकों के अलावा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। ड्राइवर और कंडक्टर मौका पाते ही बस छोड़कर फरार हो गए।
घटना गुरुवार सवेरे नौ बजे की है। गोला विकास चौराहे से यात्रियों से खचाखच भरी डग्गामार बस बांकेगंज और कुकरा के लिए रवाना हुई। इस दौरान तेज रफ्तार डग्गामार बस लैनपुर के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर सामने खड़े एक नीम के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराते ही उसमें सवार लोग सीटों और विंडो में लगे शीशों से टकराकर गंभीर घायल हो गए। डग्गामार बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घायल यात्रियों को बाहर निकालकर टेंपो से बांकेगंज भिजवाया। घायल यात्रियों प्रमोद कुमार, किशन, सुरेश, मैजबीन, सोनम, अफसाना, मुबारक आदि ने आरोप लगाया कि ड्राइवर के नशे में होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। यात्रियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी में भी दी।
जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं इलाकाई लोग, विभाग बेखबर
बांकेगंज, कुकरा और गोला के बीच फर्राटा मारती डग्गामार बसों में इलाकाई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस रूट पर दौड़ने वाली डग्गामार बसों की संबधित विभाग से कई बार शिकायत की गई। बावजूद इसके न तो स्थानीय पुलिस और न ही जिम्मेदार विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते लोग अपनी कीमती जान जोखिम में डालकर इन खस्ताहाल बसों में सफर करने पर मजबूर हैं।