{"_id":"578a63f24f1c1ba94013d792","slug":"deobandi-brelvion-strove-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंदी-बरेलवियों में मारपीट, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवबंदी-बरेलवियों में मारपीट, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय से पहले नमाज पढ़ने को लेकर हुआ विवाद
गांव सोहरिया की घटना, तनाव के बाद फोर्स तैनात
शुक्रवार को भी नमाज के वक्त हुआ था विवाद
एक ही मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं दोनों मसलक
कोतवाली धौरहरा के गांव सोहरिया की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के समय को लेकर देवबंदी और बरेलवी मसलक के बीच शनिवार को मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां रात तक चली वार्ता में समझौता हो गया। दोनों पक्षों में शुक्रवार को भी नमाज के समय को लेकर विवाद हुआ था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है लेकिन इतने संवेदनशील मामले में पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी नहीं दी गई।
शुक्रवार को देवबंदी पक्ष के एक मुअज्जिज ने एक बजे अजान दी तो नमाज के लिए जमात खड़ी हो गई। बरेलवी पक्ष ने इसका विरोध किया और कहा कि नमाज का समय दो बजे का है। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई लेकिन कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया। शनिवार को फिर देवबंद पक्ष की ओर से एक बजे अजान दी गई तो बरेलवी पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और लाठी डंडे निकल आए। मारपीट में एक पक्ष के रहीम और अनवर और दूसरे पक्ष के जुनैद घायल हो गए। दोनों मसलक के लोगों के आमने सामने आ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। मसलकों के भिड़ने की सूचना पर धौरहरा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन हालात काबू में नहीं आए। इस पर शारदानगर चौकी की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर काबू पाया और थाने ले आई। रात तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्ष गांव में आपस में बैठकर जल्द ही नमाज के समय के विवाद का पुख्ता हल निकाल लेंगे। प्रभारी कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर ले आया गया था। उनमें आपस में समझौता हो गया है कि वे आपस में बैठकर जल्द ही समाधान निकाल लेंगे। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
000
सीओ बोले, मुझे नहीं है जानकारी
सोहरिया गांव में नमाज पढ़ने के समय को लेकर देवबंदी और बरेलवी मसलक के लोगों के बीच हुई मारपीट जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों को जानकारी ही नहीं थी। दोपहर की घटना के बाद शाम को जब सीओ धौरहरा मनोज कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार किया और बोले कि एसओ ने इस बाबत कुछ नहीं बताया है।