फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Defying government orders are showing millers

शासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं मिल मालिक

Tue, 05 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Defying government orders are showing millers
चीनी ‌म‌िलें - फोटो : अमर उजाला
90 दिन बाद भी सात मिलों ने गन्ना किसानों को नहीं किया भुगतान
विज्ञापन

चीनी मिलों पर 380 करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य बकाया

गन्ना किसानों की बेबसी का फायदा उठाते हुए चीनी मिल मालिक गन्ना मूल्य का भुगतान करने में हीला-हवाली कर रहे हैं। मिल में पेराई सत्र के बंद होने की तिथि से 90 दिन के अंदर गन्ना किसानों को संपूर्ण भुगतान किया जाना था, फिर भी सात मिलों ने समयावधि बीतने पर भुगतान नहीं किया है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने सभी मिलों को नोटिस जारी किया हैै। 
बता दें कि पेराई सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सरकार और मिल मालिकों के बीच गन्ना मूल्य भुगतान का मसौदा तैयार हुआ था, जिस पर सरकार के समक्ष मिल मालिकों ने सहमति जताई थी। दो किस्तों में भुगतान करने की सहूलियत मिल मालिकों को मिली थीं। पहली किस्त का भुगतान 14 दिन के अंदर करना था, जबकि दूसरी किस्त का संपूर्ण भुगतान मिल बंद होने की तिथि से 90 दिन के अंदर करना था। समयावधि बीतने पर अजबापुर मिल को छोड़कर सात मिलों ने किसानों को भुगतान नहीं किया है। इस कड़ी में गोला, पलिया, खंभारखेड़ा, ऐरा, कुंभी, गुलरिया और संपूर्णानगर मिल शामिल हैं। जबकि सबसे बाद में बेलरायां मिल 27 अप्रैल 2016 को बंद हुई थी। इन मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, लेकिन प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नौ चीनी मिलों ने पेराई सत्र में 22 अरब 65 करोड़ 37 लाख 22 हजार कीमत का गन्ना खरीदा था, जिसके सापेक्ष अब तक मिलों ने 18 अरब 85 करोड़ 22 लाख 60 हजार रुपये भुगतान किया है। अब भी किसानों का तीन अरब 80 करोड़ 14 लाख 62 हजार रुपये मिल मालिक दबाए बैठे हैं। 
विज्ञापन


गन्ना मूल्य भुगतान पर नजर रखी जा रही है। कुछ चीनी मिले प्रतिदिन भुगतान कर रही हैैं। 90 दिन बीत जाने पर भुगतान न करने वाली सभी चीनी मिलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया हैै, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed