फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Defending the retired head teacher boil

बीच बचाव कर रहे रिटायर्ड शिक्षक का सिर फोड़ा 

Fri, 17 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 17 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Defending the retired head teacher boil
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
- चुनावी रंजिश में हो रही मारपीट में किया हमला
विज्ञापन

 थाना हैदराबाद के गांव बगहा में विधानसभा चुनाव की रंजिश में भाजपा और बसपा समर्थकों के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान बीच बचाव करने का प्रयास कर रहे गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक 71 वर्षीय रामासरे अवस्थी के सिर पर एक पक्ष ने हमला बोलकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल शिक्षक की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव बगहा निवासी घायल रिटायर्ड शिक्षक रामासरे अवस्थी ने बताया कि उनका परिवार भाजपा और गांव के ही प्रदीप आदि बसपा के समर्थक हैं। गुरुवार को प्रदीप के पक्ष के आशुतोष ने उनके पक्ष के संतोष के साथ वोटों को लेकर गालीगलौज शुरू कर दी। संतोष ने जब विरोध किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर वह जब बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोप है कि प्रदीप, आशुतोष और सुमित ने उनके सिर पर लाठी मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। परिवार के लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल शिक्षक की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने संतोष और आशुतोष को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में चालान भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed