फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death in suspicious circumstances of married

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 02 Jan 2015 06:16 PM IST
लखीमपुर/महेवागंज
लखीमपुर/महेवागंज Updated Fri, 02 Jan 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of married
शहर से सटे गढ़ी मिदनियां गांव में संजय कश्यप की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता की ससुराल मे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। महिला की मौत के बाद पति घर से हो गया। इधर, सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने लोगों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मिदनियां गांव निवासी रामकुमार के पुत्र संजय की पत्नी सुनीता गुरुवार रात को बच्चाें के साथ सोई थी। शुक्रवार सुबह जब वह नहीं उठी तो पड़ोस में लेटी आठ वर्षीय बेटी श्वेता और 11 वषीय पुत्र अभिषेक ने उसे जगाने की कोशिश की। पिता को कमरे में न देख श्वेता बाबा रामकुमार को बुला लाई। सभी ने सुनीता को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी। जिस पर डॉक्टर को बुलाया गया, उसने सुनीता को मृत घोषित कर दिया, जिस पर परिवार में कोहराम मच गया। इधर, जानकारी मिलने पर सीतापुर जिले के मोहल्ला आफीसर कॉलोनी से मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मायके पहुंचकर सुनीता की हत्या का अंदेशा जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सुनीता के पिता सियाराम ने बताया कि पति से तकरार हुआ करती थी, इससे झल्लाकर सुनीता कुछ दिन पहले मायके भी आई थी। तीन दिन पहले ही वह ससुराल लौटी थी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज वीरपाल सिंह ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही किसी प्रकार की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंए में कूद गया था संजय
पति से अनबन के बाद सुनीता सीतापुर शहर अपने मायके चली गई। इसके बाद पति संजय ने घर के समीप बने कुंए मे छलांग लगा दी थी। पुलिस और अग्निशमन दस्ते ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे कुंए से बाहर निकाला था, इस बात की जानकारी मायके में सुनीता को भी दी गई थी, जिससे वह काफी परेशानी हो गई थी। इसके बाद ही वह ससुराल लौटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed