फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body dig out from graveyard

हत्या के शक में कब्र खुदवाकर निकलवाई लाश

Fri, 16 Mar 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Mar 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Dead body dig out from graveyard

घरवालों के हत्या की आशंका जताने पर कोतवाली तिकुनियां पुलिस ने डीएम के आदेश पर गांव सेहनखेड़ा निवासी 17 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार को कब्र से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया। तीन मार्च को किशोर का शव उसी के खेत में पेड़ से लटकता मिला था, लेकिन परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम बिना कराए उसे दफना दिया था।

विज्ञापन

ग्राम सहनखेड़ा निवासी मतीन खां ने बताया कि दो मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे उनका पुत्र कासिम उर्फ उरशेद घर पर खाना खाने जा रहा था। इस बीच उनके मोबाइल पर कॉल आई और वह उठकर चला गया। जब काफी देर तक कासिम घर नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल पर कॉल की गई। रात दस बजे तक घंटी तो जाती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई ? इस पर उन्होंने पुत्र की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रात करीब 12 बजे भी कॉल की तो घंटी जाती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। उसके बाद पुत्र का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। सुबह कासिम का शव उसी के खेत में पेड़ से लटकता मिला था। उसने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को दफन कर दिया। हफ्ते भर बाद उसे जानकारी मिली है कि उसके पुत्र को मारकर लटकाया गया है। इस पर वह शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए आठ मार्च को डीएम-एसपी से मिला था। पूरी बात बताई थी। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ सविरत्न गौतम शुक्रवार दोपहर एक बजे पुलिस फोर्स के साथ कब्रिस्तान पहुंचे और शव को खुदवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर लगी रही। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि डीएम के आदेश पर एसडीएम की मौजूदगी में शव को घर वालों की मौजूदगी में खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed