फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two interstate smugglers arrested while transporting 1.38 quintals of poppy straw concealed in a car

Sonebhadra News: कार में छिपाकर ले जा रहे थे 1.38 क्विंटल डोडा, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two interstate smugglers arrested while transporting 1.38 quintals of poppy straw concealed in a car
डोडा के साथ गिरफ्तार तस्कर। स्त्रोत:पुलिस
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली पुलिस ने डोडा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। झारखंड के डाल्टनगंज (पलामू) से बरेली ले जाया जा रहा 1.38 क्विंटल डोडा को नौ बोरियों में भरकर अर्टिका कार की पिछली सीट पर छिपाया गया था। वाहन समेत डोडा की कुल कीमत करीब 30 लाख है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एएसपी ऋषभ रुणवाल ने शनिवार की शाम पुलिस लाइन में मीडिया को इस सफलता की जानकारी दी। बताया कि शनिवार सुबह दुद्धी कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ रजखड़ तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर विंढमगंज की ओर से सफेद रंग की संदिग्ध अर्टिका कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक ने कार रोकने की बजाय तेज गति से भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर रजखड़ घाटी में चढ़ाई से पहले मोड़ पर कार को रोक लिया।
विज्ञापन

चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति को पकड़कर वाहन की तलाशी ली गई तो कार की पिछली सीट निकालकर बनाए गए स्थान में नौ प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। इनमें कुल 1 क्विंटल 38 किलो 538 ग्राम डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और कार को भी कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बरेली के नई बस्ती खलीलपुर रोड सीबीगंज निवासी अनूप साहू (31) और नंदोसी निवासी राहुल मौर्या (24) के रूप में हुई। अनूप ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी राहुल मौर्या के साथ झारखंड के डाल्टेनगंज क्षेत्र से डोडा लेकर बरेली जा रहा था। दोनों दो सितंबर को बरेली से बिहार के रास्ते डाल्टेनगंज पहुंचे थे, जहां उन्हें डोडा की नौ बोरियां मिली थीं। इन्हें कार की पिछली सीट निकालकर छिपाया गया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed