फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in a case involving banned narcotic drugs.

Rewari News: प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in a case involving banned narcotic drugs.
कोसली। सीआईए कोसली ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में एक और आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

31 अगस्त को सीआईए कोसली को सूचना मिली थी कि गांव बव्वा निवासी विक्रम नाहड़ रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे बंद इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास नशीली दवाइयां लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विक्रम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसकी स्कूटी की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित दवाइयों के 480 कैप्सूल और 1185 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने थाना कोसली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विक्रम और महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में प्रवीन ने पुलिस को बताया कि उसने प्रतिबंधित दवाइयां पाली निवासी पवन कुमार से खरीदी थीं। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को पवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed