फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman's body found hanging; mental instability suspected.

Jaunpur News: महिला का शव फंदे से लटका मिला मानसिक अस्वस्थ होने की आशंका

Sat, 05 Sep 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging; mental instability suspected.
मृतक तुलसी की फाईल फोटो
सिरकोनी (जौनपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता तुलसी (27) का शव घर से कुछ दूरी पर एक खंभे में लगे एंगल से साड़ी के सहारे लटका हुआ मिला। विवाहिता के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात सामने आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरकोनी क्षेत्र के बंदीपुर गांव निवासी करन राजभर बंगलूरू में एक फैक्ट्री में काम करता था। उसने पांच साल पहले असम की रहने वाली तुलसी से बंगलूरू में शादी की थी। लड़की का कोई मायका नहीं था। कुछ दिन पहले करन अपनी पत्नी तुलसी को लेकर बंगलूरू से अपने घर आया था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, तुलसी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार की शाम को करन राजभर किसी परिचित के बीमार होने की सूचना पर उन्हें देखने शहर के एक नर्सिंग होम चला गया था। देर रात जब वह घर लौटा तो तुलसी घर पर नहीं थी।
विज्ञापन

उसने तुलसी को आसपास और सिरकोनी स्टेशन तक काफी खोजा लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को सुबह, घर से लगभग 300 मीटर दूर, एक बिजली के पोल पर चढ़ने के लिए लगाए गए एंगल से तुलसी साड़ी के फंदे से लटकती हुई दिखाई दी। घटना की सूचना प्रधान सन्नी सिंह ने पुलिस को दी। करन राजभर ने बताया कि तुलसी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और जन्माष्टमी पर मुर्गा खाने की जिद कर रही थी। जलालपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि महिला के विक्षिप्त होने की बात सामने आई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed