फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DCM took full of beef, one arrested

गोमांस से भरी डीसीएम पकड़ी, एक गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फरधान (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो फरधान (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
DCM took full of beef, one arrested
team - फोटो : amar ujala
चेकिंग के दौरान फरधान पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक डीसीएम से 35 क्विंटल गोमांस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद करने का दावा भी किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

एसओ तपेश्वर सागर ने बताया कि एसपी अखिलेश चौरसिया के आदेश पर वह पुलिस फोर्स के साथ बुधवार की शाम फरधान रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली, तलाशी में 35 क्विंटल गोमांस मिला। इस दौरान संभल जिले के थाना नखासा के गांव खेड़ा निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक 12 बोर तमंचा और दो जीवित कारतूस बरामद किए हैं,  जबकि इस दौरान गोला गोकर्णनाथ के गांव भुड़वारा निवासी मुन्ना, लाला, कबीर और थाना लहरपुर के नईबस्ती निवासी जलील उर्फ जलीस मौके से भाग निकले। पुलिस ने मांस को परीक्षण के लिए भेजा है। बरामद डीसएम को कब्जे में लेकर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुरुवार को आरोपी आसिफ का चालान कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed