फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DCM to be vulnerable to Two student seriously injured

डीसीएम की चपेट में आकर दो छात्र गंभीर रूप से घायल

Wed, 18 Nov 2015 07:58 PM IST
फरधान
फरधान Updated Wed, 18 Nov 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
DCM to be vulnerable to Two student seriously injured
मोहम्मदी रोड पर बुधवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे दो छात्र डीसीएम की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

यह हादसा लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर सुबह करीब नौ बजे रनछोरपुर गांव के पास हुआ। क्षेत्र के रतसिया गांव निवासी राजबहादुर का दस वर्षीय पुत्र मंगल सिंह और अमरसिंह का नौ वर्षीय पुत्र शेरसिंह एक ही साइकिल से कैमहरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने आ रहे थे।
विज्ञापन

रनछोरपुर गांव के पास दोनों लखीमपुर की तरफ से आ रही एक डीसीएम की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। मंगल सिंह कक्षा पांच और शेरसिंह कक्षा चार का छात्र हैं। दोनों चचेरे भाई हैं। उधर पुलिस ने पंजाब में रहने वाले डीसीएम चालक जगदीश कुमार को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed