{"_id":"bc7dd61caff5c4d1d032f4857b843d68","slug":"dcm-brake-failure-entered-the-store-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल होने से दुकान में घुसी डीसीएम, अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रेक फेल होने से दुकान में घुसी डीसीएम, अफरातफरी
पलियाकलां।
Updated Mon, 08 Feb 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली रोड पर एक डीसीएम का ब्रेक फेल होने से वह मेडिकल स्टोर में घुस गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि स्टोर पर बैठे लोग बाल-बाल बच गए। इसमें काफी नुकसान हुआ है। हादसे के दौरान करीब आधा घंटे का जाम भी लगा रहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली रोड पर एक डीसीएम चालक उसे बैक कर रहा था। इसी दौरान डीसीएम ब्रेक फेल हो गया और चालक उस पर काबू खो बैठा। इसके बाद डीसीएम शांति मेडिकल स्टोर में घुस गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। इसमें किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन मेडिकल स्टोर का बोर्ड और टीन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान अस्पताल जाने वाली रोड पर करीब आधे घंटे तक आवागमन बंद रहा जो डीसीएम के साइड होने पर ही शुरू हो सका।