फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dbangon women Hit the spear

दबंगों ने महिला को मारा भाला

Sat, 24 Oct 2015 11:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 24 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dbangon women Hit the spear
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव लौकिया में रास्ते के विवाद में दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर भाले के प्रहार कर से उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान मां को बचाने का प्रयास कर रहे उसके पुत्र और पुत्री को भी लाठी-डंडों से वार कर जख्मी कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गंभीर मामले में पहले तो पुलिस ने पीड़ितों को थाने से टरकाने का प्रयास किया, लेकिन जब पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही, तो आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन

लौकिया निवासी रेशमा का गांव के ही बजरंगी आदि से रास्ते को लेकर विवाद था। शनिवार की सुबह करीब आधा दर्जन दबंगों ने रेशमा के घर पर धावा बोल दिया और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। एक हमलावर ने भाले से महिला के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। इस दौरान महिला को उसके पुत्र विजय और पुत्री सुशीला ने बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने दोनों की पिटाई कर दी। इसमें सुशीला का हाथ फैक्चर हो गया। दबंगों के जाने के बाद पीड़ित महिला और उसके पुत्र-पुत्री फूलबेहड़ थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने थाने में महिला और उसके पुत्र को धक्का देकर भगाने का प्रयास किया। हालांकि थोड़ी देर बाद पुलिस ने आरोपी बजरंगी, बच्चू, हरिश्चंद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी पीड़ित पक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई गई है। एसओ देवसिंह यादव ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें क्रास केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed